Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

प्रसूता की मौत को लेकर नर्सिंग होम में जमकर हंगामा

  • तीमारदारों ने लगाया अस्पताल के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप
  • बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ, नहीं दी कोई तहरीर

जनवाणी संवाददाता|

सहारनपुर:  थाना सदर बाजार क्षेत्र के सहगल नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। प्रसूता के बड़े आॅपरेशन से लड़का हुआ था। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मामला शांत कराया। मृतका फौजी की पत्नी थी। हालांकि परिजन बिना पोस्टमार्टम के प्रसूता के शव को ले गए। महिला सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव खानपुर गुज्जर की रहने वाली थी।

WhatsApp Image 2022 02 22 at 5.57.26 PM 1

प्रसूता का नाम गुड्डी (26) था। उसके ससुर महेंद्र ने बताया कि गुड्डी को प्रसव पीड़ा के चलते 20 फरवरी को सहगल नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया था। गुड्डी ने आपरेशन के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया और महिला की मौत हो गई।

आरोप है कि चिकित्सक ने आॅपरेशन में लापरवाही बरती है। आरोप है कि महिला की मौत के बाद चिकित्सक दूसरे अस्पताल में ले जाने को कह रहे थे। इस घटना को लेकर मंगलवार करीब 11:30 बजे महिला के परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर शांत किया। मामले को लेकर तहरीर मांगी गई। लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और शव लेकर अपने साथ चले गए।

सहगल अस्पताल का विवादों से पुराना नाता है। कई बार यहां गर्भवती महिलाओं या फिर बच्चों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर कई बार हंगामा हो चुका है। हालांकि इस मामले में कोई भी कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि परिजन बिना कार्रवाई के शव को ले गए हैं। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img