- एक पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर, पथराव का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष द्वारा पथराव भी किया गया। जिसमें एक किशोरी घायल हो गई। घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी शमशुद्दीन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की रात मोहल्ले के ही एक युवक ने उसके दस वर्षीय पुत्र के साथ गाली गलौज व मारपीट की। जब इस बात की शिकायत करने आरोपी युवक के घर गया तो उसके परिजनों ने उसके साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी।
इतना ही नहीं विरोध करने पर वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके चलते वह घर लौट आया। आरोप यह भी है कि इसी के चलते उक्त लोगों ने उसके घर पर पथराव भी किया जिसमें उसकी 15 वर्षीय भांजी जैनब सिर में पत्थर लगने से घायल हो गई। घायल किशोरी को सीएचसी से रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

