जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: मण्डलायुक्त डॉ0 लोकेश एम0 द्वारा भारत पैट्रोलियम लिमिटेड के अधिकारियों से वार्ता कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर में जनसाधारण की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु सी0एस0आर0 फण्ड से लगभग 25 लाख रूपये के उपकरण ऑपरेशन थियेटर के लिये उपलब्ध कराने की सहमति प्राप्त कर ली गयी है। जल्द ही यें उपकरण मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करा दिये जायेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक ने बताया कि मण्डलायुक्त का यह प्रयास फतेहपुर एवं आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। इन उपकरणों के होने से जिला स्तरीय ईलाज क्षेत्रवासियों को फतेहपुर में ही प्राप्त हो सकेगा।

