- फरार कैदी का अभी सुराग नहीं लगाया जा सका
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिला अस्पताल से कैदी की फरारी मामले में अभिरक्षा में ड्यूटी पर मौजूद सिपाही राजेश व होमगार्ड नरेश शर्मा पर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है। फरार कैदी का अभी सुराग नहीं लगाया जा सका है। बीते रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए आया नशीले पदार्थ के आरोप में बंदी टायलेट की खिड़की तोड़कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
श्याम नगर निवासी फराज को तीन दिन पहले लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एसआई मौ. अलीम ने गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 60 नशे की गोलियां भी मिली थीं। कोर्ट में पेश करने से पहले से मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर इलाज के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। फिर जेल लेकर पहुंचे। जेल में अचानक फराज की तबीयत फिर बिगड़ गई।

इसलिए जेल प्रशासन ने उसे इलाज के बाद जेल में लेने की बात कहकर लौटा दिया। पुलिस आरोपी को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां उसे पुलिस कर्मियों से टायलेट जाने की बात की। जिस पर पुलिस कर्मी उसे टायलेट ले गये। काफी देर तक टायलेट से बाहर न आने पर पुलिस कर्मियों को शक हुआ तो दरवाजा बजाया, जब अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ा तो उनका शक सही निकला।
फराज खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। ाुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी वहां हड़कंप मच गया। फराज को काफी तलाश किया गया। इस मामले में सिपाही व होमगार्ड तथा फराज पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

