Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

मुंबई में बलार्ड एस्टेट के एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई में एक्सचेंज बिल्डिंग में सोमवार को आग लग गई है। माना जा रहा है कि आग बलार्ड एस्टेट इमारत की दूसरी मंजिल में लगी है। जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कार्यालय है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। बता दें कि वर्तमान में एनसीबी रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले की जांच कर रही है।

इसी कार्यालय में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले के ड्रग्स एंगल की जाच चल रही है। अधिकारियों ने यहीं पर रिया चक्रवर्ती से लेकर सभी ड्रग पेडलर से पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद रिया ने एक रात दफ्तर में बने लॉकअप में गुजारी थी।

एनसीबी का कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित है। मौके पर मौजूद दमकलकर्मी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। साथ ही जानमाल के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है। मौके पर मुंबई पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img