Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

दयालपुर में मुकदमा वापस न लेने पर ग्रामीण पर की फायरिंग

  • दबंगों ने दूसरी बार किया ग्रामीण पर हमला, सत्ता की हनके में गांव में फैलाई दहशत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम दयालपुर में दबंग युवकों ने रंजिश के चलते एक ग्रामीण पर पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। मुकदमा वापस न लेने की बात पर धमकी देते हुए उस पर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। परीक्षितगढ़ ग्राम दयालपुर निवासी बबलू पुत्र मानसिंह कृषक है। बबलू ने शनिवार को पुलिस आॅफिस पर एसएसपी को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि 12 दिसम्बर को गांव दयालपुर निवासी रविन्द्र पुत्र शोभाराम, धर्मेंद्र पुत्र शोभाराम,बादल उर्फ दीपक पुत्र रविन्द्र ने उसके साथ रंजिशन मारपीट की थी।

जिसमें थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने 16 दिसम्बर को तीनों दबंगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते दबंग ग्रामीण एक बार फिर 22 दिसम्बर को छह बजे रविन्द्र व धर्मेंद्र पुत्र शोभाराम व बादल उर्फ दीपक पुत्र रविन्द्र ने खेत पर आकर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। जब बबलू ने मना किया तो उस पर तीनों ने कई राउंड फायरिंग की। किसी तरह बबलू ने फायरिंग के चलते भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने फायरिंग के दौरान धमकी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो हत्या कर दी जायेगी।

18 22

दबंगों ने धमकी देते हुए कहा कि सत्ता में उनका दबदबा है। हमारा मंत्री है, थाना पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ग्रामीण ने शनिवार को पुलिस आॅफिस पहुंचकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस आॅफिस पर बैठे सीओ ने हमलावरों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोप है कि बादल पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार गांव में फायरिंग कर चुका है, लेकिन पुलिस सत्ता के मंत्री के दबाव के चलते उसकी गिरफ्तारी करने में ढीला रवैया अपनाये है।

भगत सिंह मार्केट में व्यापारी पर हमला

कोतवाली थाना क्षेत्र भगत सिंह मार्केट में उस समय साम्प्रदायिक बवाल होने से बच गया। जब एक व्यापारी को कुछ गैर संप्रदाय के युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। व्यापारी ने अपनी दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को हटाने के लिए कहा था। इतना कहते ही युवकों ने व्यापारी को मारपीट कर अधमरा कर दिया और फरार हो गये। व्यापारियों ने मारपीट करने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया।

हापुड़ अड्डा, कोतवाली क्षेत्र भगत सिंह मार्केट में फूलबाग कालोनी निवासी निशांत गुप्ता पुत्र विजेन्द्र मित्तल की कॉस्मेटिक की दुकान है। निशांत का आरोप है कि शनिवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी उसकी दुकान के सामने कुछ युवकों ने एक स्कूटी खड़ी कर दी। काफी देर तक युवक स्कूटी पर बैठकर बातें करते रहे। जब काफी देर उन्हें दुकान के सामने बातें करते हो गई। तब उन्हें टोका कि दुकान पर ग्राहक आते जाते हैं स्कूटी कंहीं दूसरी तरफ खड़ी कर दें।

निशांत का आरोप है कि इतना कहते ही युवकों ने उसे गालियां देना शुरु कर दिया। जब उनसे आपत्ति की गई तो उस पर हमला कर दिया। युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और फरार हो गए। मारपीट की सूचना थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उधर व्यापारी के साथ गैरसंप्रदाय के युवकों द्वारा मारपीट की घटना पर अन्य व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाना कोतवाली पर जाकर आरोपियों का पता लगाने और उन कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने काफी देर तक कोतवाली पर हंगामा किया। कोतवाली थाने के एसएसआई ने व्यापारियों से तहरीर लेकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। भगतसिंह मार्केट में व्यापारी के साथ गैरसंप्रदाय के युवकों द्वारा मारपीट करने की घटना पर बाजार में साम्द्रायिक माहौल गर्मा गया। जिसके चलते पुलिस ने व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img