Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

फिरोजाबाद: सड़क हादसे में पांच की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है, जिसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना इलाके में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। मैक्स में सवार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। आगरा में उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। जबकि जसराना के नगला कन्ही निवासी राजकुमार का उपचार आगरा में चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। हादसे के दौरान आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

पुलिस ने मृतकों के नाम राहुल पुत्र सत्यराम सिंह, राम बहादुर उर्फ छोटू पुत्र बीरबल सिंह निवासी नगला कन्हैया कुरारा थाना जसराना, फिरोजाबाद, वली मोहम्मद पुत्र खुदाबक्स पोखर वाला मोहल्ला सादाबाद हाथरस बताए हैं। दो की अभी शिनाख़्त नहीं हो सकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img