जनवाणी संवाददता |
कैराना: हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा कैराना में आकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद कैराना में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सांसद के आवास के बाहर भी पुलिस बल तैनात है।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सहारनपुर जिलाध्यक्ष रोहित एवं अन्य कुछ कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से 11 अक्टूबर को कैराना आकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। वहीं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं की चेतावनी के बाद कैराना नगर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही कई स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त कर रखे है। वहीं पुराना बाईपास स्थित सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकार श्याम सिंह ने बताया कि एहतियातन सांसद आवास, भूरा चुंगी, भूरा रोड फ्लाईओवर, आर्यपुरी मोड़ सहित कई स्थानों पर बैरिकटिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है।

