Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन पर ‘जलसा’ के बाहर उमड़ी भीड़, बेटी श्वेता और नातिन नव्या ने भी दी बधाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उनके फैंस और करीबी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुबह से ही उनके मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। हाल ही में अमिताभ बच्चन के करीबी रिश्तेदार और दोस्त उनके घर बधाई देने पहुंचे।

फैन ने कहा ‘गुरुदेव आपको जन्मदिन की बधाई’

अमिताभ बच्चन के एक फैन ने कहा ‘गुरुदेव आपको जन्मदिन की बधाई। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे।’

फैन ने अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर कहा

अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनके जन्मदिन के मौके पर कहा ‘आज सदी के महानायक का जन्मदिन है। हमारे लिए तो आज दिवाली और होली है। हम हर साल 11 अक्तूबर का इंतजार करते हैं। भगवान करे वह हमेशा स्वस्थ रहें।’

अमिताभ के घर के बाहर बधाई देने फैंस हुए जमा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उन्हें बधाई देने के लिए कई फैंस जमा हुए। इस मौके पर दो फैंस नाचते-गाते नजर आए। इनमें से एक फैन ने अपना लुक अमिताभ बच्चन की तरह बनाया हुआ था। दोनों अमिताभ के गाने ‘खईके पान बनारस वाला’ पर नाच रहे थे। इस वीडियो पर कई फैंस ने अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी है और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन ने दी बधाई

इंस्टाग्राम पर एक दूसरा वीडियो वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के घर से एक लग्जरी कार निकल रही है। कार में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं। बताया जाता है कि दोनों अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर आईं थीं।

अमिताभ बच्चन के बारे में

बता दें कि, अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उन्हें सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक माना जाता है। पांच दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह, सदी के महानायक, बॉलीवुड का स्टार ऑफ द मिलेनियम और बिग बी जैसे नामों से बुलाया जाता है।

अमिताभ को इन बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया

अमिताभ बच्चन को उनके बेहतरीन काम के लिए छह नेशनल फिल्म अवॉर्ड और सोलह फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। अमिताभ बच्चन को 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण, 2015 में पद्म विभूषण और 2018 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img