Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पंत विकेट कीपिंग में पालने के बच्चे की तरह : किरमानी

 

  •  बोले : बल्लेबाजी में प्रतिभा का खजाना है पंत 

पुणे, भाषा: भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर सैयद किरमानी ने पंत को बल्लेबाज के तौर पर ‘प्रतिभा का खजाना’ करार दिया लेकिन विकेटकीपर के तौर पर इस खिलाड़ी की तुलना ‘पालने (झूला)’ के बच्चे से की।

आॅस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को सीरीज जिताने में नायक रहे पंत की बल्लेबाजी की अकसर तारीफ होती है जबकि विकेट के पीछे के उनके प्रदर्शन की आलोचना होती है। किरमानी ने यहां कहा कि पंत प्रतिभा का एक खजाना है, वह नैसर्गिक तौर पर शॉट खेलने वाला बल्लेबाज है। लेकिन विकेटकीपर के तौर पर उसे बहुत कुछ सीखना है। उसे यह भी सीखना होगा कि कब बड़ा शॉट लगाना है, जैसा कि उसने आॅस्ट्रेलिया में किया था। भारतीय टीम के 71 साल के पूर्व विकेटकीपर यहां ‘विंडेक्स इंडिया’ के दूत के तौर पर ‘साउंड सेंटर फॉर हियरिंग केयर’ के लिए पहुंचे थे। पंत को विकेट कीपिंग के कुछ नुस्खे देते हुए, किरमानी ने कहा कि उन्हें (पंत) विकेट कीपिंग में बुनियादी सही तकनीक की जरूरत है, जो उनके पास नहीं है। एक कीपर की क्षमता का अंदाजा तभी लगाया जाता है जब वह स्टंप्स के निकट खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा विकेट कीपिंग कर सकता है क्योंकि आपके पास पर्याप्त समय है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img