Monday, December 15, 2025
- Advertisement -

हमने नए मानदंड कायम किए: जो रूट 

चेन्नई , भाषा: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम ने नए मानदंड कायम किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि श्रीलंका में स्पिनरों की मददगार विकेट पर खेलकर आने से उन्हें तैयारी में मदद मिली।  इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 227 रन से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। रूट ने कहा कि मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। हमने नए मानदंड कायम किए हैं। हमें अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा। हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि भारतीय टीम बहुत अच्छी है, खासकर इन हालात में। उन्हें अपने क्रिकेट पर गर्व है। उनके पास शानदार खिलाड़ी भी हैं। मैच में दोहरा शतक जमाने वाले कप्तान ने कहा कि श्रीलंका में मिली तैयारी से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि इससे काफी फायदा हुआ। वहां हमने स्पिन गेंदबाजों को खूब खेला और सीरीज जीतने से आत्मविश्वास भी बढ़ा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img