Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

हापुड़ में बड़ा हादसे होने से चार लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा हापुड़ के कपूरपुर थाना इलाके के गांव समाना कमरूदीन नगर मार्ग पर हुआ।

एक कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एक कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों के शव और गाड़ी को बाहर निकलवाया। चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे। हादसे के काफी देर बाद लोगों को पता चला।

मृतकों की पहचान समाना गांव के रहने वाले राहुल, हारुन, शौकीन और मूलरूप से बुलंदशहर जनपद और फिलहाल गांव ककराना में रहने वाले अरुण के रूप में हुई है। सभी गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदार का काम करते थे।

बुधवार की रात को वह गाजियाबाद से घर आ रहे थे। जैसे ही कार तालाब के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। जिसमें चारों लोग डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img