जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बीते मंगलवार की देर रात्रि में अचानक एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर के मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। जिसमें चार लोगों की मौत होने सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो शवों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
बता दें कि यूपी में बुलंदशहर जिले के नरसेना थानाक्षेत्र अंतर्गत मवई गांव में बीते मंगलवार की देर रात में एक मकान का लिंटर अचानक गिर गया। जिसके मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। जिसमें से चार की मौत की खबर मिल रही है। दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दो गंभीर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही दिन में लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए।
सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि कुलदीप और धर्मेंद्र की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल रेस्क्यू राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।