जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मिशन शक्ति के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति समिति के तत्वाधान में एक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद ने किया।
शिविर में नि:शुल्क परामर्श के लिए इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल, मेरठ से डा. हबीब अहमद, फिजीसीयन और डा. मयंक वर्मा ने छात्राओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को सुना और उनके उपचार हेतु परामर्श दिया। लगभग 50 छात्राओं और महाविद्यालय प्राध्यापकों ने इस शिविर में नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर लाभ उठाया।
शिविर का आयोजन सारथी संस्था, मेरठ के सहयोग से किया गया, जिसमें सारथी संस्था की अध्यक्ष डा. कल्पना पांडे उपस्थित रहीं। प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति प्रो. डा. दिनेश चंद्र ने छात्राओं से ऐसे आयोजनों से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर का संयोजन और संचालन मिशन शक्ति समन्वयक डा. लता कुमार ने किया।
कार्यक्रम के आयोजन में मिशन शक्ति सह-संयोजिका डा. अनुजा गर्ग, डा. ममता सागर, डा. स्वर्णलता कदम, डा. भारती शर्मा, डा. पूनम भडारी, डा. मंजु रानी, डा. कुमकुम, डा. विकास कुमार सहित डा. मोनिका चौधरी, डा.अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।
वहीं दूसरी और मिशन शक्ति के अंतर्गत शोध एवं प्रसार व्याख्यान माला समिति द्वारा महिलाओं के लिए कानूनी प्रावधानों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता उषा सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी, अमरोहा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डा. दिनेश चंद्र ने की।

