- समाधान शिविर में कराएं एक मुश्त योजना के लिए पंजीकरण
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि से संबंधित शहरी एवं ग्रामीण विद्युत उपकेन्द्रों पर शनिवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। कैंम्पों में घरेलु एवं निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए लागू एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण भी कराएं गए।
दरअसल कोरोना महामारी के चलते उपभोक्ताओं द्वारा बिल का समय पर भुगतान न किए जाने के कारण उन पर सरचार्ज की धनराशि भी बढ़ती जा रही है। जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू एवं निजी नलकूप श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है।
एकमुश्त समाधान के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों घरेलू एवं निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का लाम प्राप्त कर सकते है। बता दें कि एक दिन पूर्व पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लि. प्रबन्ध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कैम्पों में उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने में हर संभव सुविधा देने पर बल दिया है। जिसके पश्चात शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार को भी लगाए जाएंगी।

