Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

गांधी आश्रम के कर्मचारियों ने किया डिप्टी रजिस्ट्रार का घेराव

  • भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह का ऐलान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भू-माफिया के खिलाफ गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये। कर्मचारी अपने परिजनों के साथ डिप्टी रजिस्ट्रार के न्यू मोहनपुरी स्थिति आफिस पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। थालियां बजाई और डिप्टी रजिस्ट्रार का घेराव किया। इस दौरान खूब नारेबाजी भी हुई। घंटेभर तक हंगामा होता रहा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भू-माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। पिछले तीस दिन से गांधी आश्रम के कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। इससे आहत होकर कर्मचारी अपने परिजनों के साथ डिप्टी रजिस्ट्रार आॅफिस पर धरना देने के लिए पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने पहले मुख्य गेट पर थालियां, चमचा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी डिप्टी रजिस्ट्रार के आॅफिस में घुस गए और वहीं जमीन पर धरने देकर बैठ गए। डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्रवाई नहीं करने पर उनके खिलाफ नारेबाजी करदी। कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी आश्रम रास्ट्र की धरोहर बचाने के लिये, भू-माफिया के खिलाफ नौ सितंबर से चल रहे धरने पर कार्यकर्तार्ओं व मात्शाक्ती ने थाली चमचा बजा कर व बच्चों ने डिप्टी रजिस्ट्रार का घेराव किया।

सैकड़ों लोग मौजूद रहे। डिप्टी रजिस्ट्रार के आॅफिस में ही महिला व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का भी ऐलान किया। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार अशोक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि भू-माफिया के खिलाफ ने ठोस कार्रवाई करेंगे। इस आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, महेश पंत वरिष्ठ सदस्य, संरक्षक अनंत देव कौशिक, मंत्री प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...

Saharanpur News: भाजपा को हराने के लिए गठबंधन ही सबसे बड़ा विकल्प : मुज्तबा एडवोकेट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग...

Petrol Diesel Rate: महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, आम जनता परेशान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के...
spot_imgspot_img