- नगर में बाइक रैली व कलश यात्रा निकाली गई
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: हथनीकुंड से चलकर बड़ौत पहुंची गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का फूलों की बरसात करके भव्य स्वगत किया गया। इस अवसर पर नगर में बाइक रैली व कलश यात्रा निकाली गई। बता दे कि गत चार मार्च को हथनीकुंड ने गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ किया गया था।
यात्रा थानाभवन आदि मार्गो से होते हुए गत दिवस छपरौली में पहुचीं थी। जहां पर यात्रा का स्वागत किया गया था और पक्का घाट पर हवन भी किया गया था। बुधवार को यात्रा बड़ौत में गायत्री कॉलेज में पहुँची। यात्रा का फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान गायत्री कॉलेज से बाइक रैली व कलश यात्रा निकाली गई, जो छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड से होते हुए तुलसी गार्डन पर संपन्न हुई। बाइक रैली में नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा समेत सैकडों युवाओं ने भाग लिया और कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर यात्रा सयोंजक मनोज विश्नोई, रामभरोसे लाल, आलोक शास्त्री, संदीप बडौली, सचिन जैन, नितिन, भाजपा नेता पुष्पेंद्र, जसवीर सोलंकी, चंद्रवीर आदि मौजूद थे।

