Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

सिर की खुजली को दूर भगाएं, यह घरेलूं उपचार अपनाएं…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। महिला हो या पुरुष दोनों की सुंदरता बालों से ही होती हैं। हमारी लाइफ में बालों के होने से ही हम स्वयं हो स्टाइलिश दिखा सकते हैं लेकिन आज के समय में बहुत से लोग सिर की खुजली से परेशान हैं।

26 14

इस परेशानी से निजात पाने के लिए केमिकल शैम्पू और ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं। तब भी सिर की खुजली की समस्या को दूर नहीं कर पा रहे तो आइये आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलूं उपाए जिनसे आप सिर की खुजली से निजात पा सकते हैं।

सिर की खुजली दूर करने के घरेलूं उपाय

दही

दही का इस्तेमाल सिर की खुजली दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माना जात है। आपको बता दें कि सिर में दही लगाने से खुजली की समस्या से राहत मिल जाती है। ऐसे में अगर आप भी सिर में होने वाली खुजली से परेशान हैं तो दही से सिर के स्कैल्प पर मालिश करें। सप्ताह में 3-4 बार ऐसा करने से खुजली से राहत मिल जाएगी। वहीं दही के इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार भी होते हैं।

नींबू

सिर की खुजली दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि नींबू में सिट्रि‍क एसिड पाया जाता है। नींबू को सिर पर लगाने से खुजली दूर होती है।

नारियल का तेल और कपूर

नारियल के तेल और कपूर का इस्तेमाल सिर की खुजली को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे सिर में होने वाली खुजली से राहत मिलती है। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर सिर पर थोड़ी देर मसाज करें। इससे सिर की खुजली में राहत मिलती है।

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसको सिर की स्कैल्प पर लगाने से सिर की खुजली दूर होती है। इसके लिए आप प्याज का रस निकाल लें। फिर इसके बाद रस को कॉटन की मदद से सिर पर लगाएं। इसको लगाने के बाद 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। फिर बालों को पानी से धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे। साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img