Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

चार साल में भी तैयार नहीं हुआ जीआईसी

  • स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय में जिलाधिकारी हुए निराश्रित बच्चों से रूबरू होकर किया प्रेरित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिलाधिकारी के बालाजी ने आज जनपद की विभिन्न 50 लाख रुपये से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देषित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये।

जिलाधिकारी ने आज स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज, परतापुर परिसर के अंदर बनाये जा रहे नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय व नवीन मानसिक मंदित आश्रयगृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (आवासीय) तथा ग्राम सैनी में निर्माणाधीन राजकीय कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज में पूर्व से संचालित मानसिक मंदित आश्रयगृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (आवासीय) का भी निरीक्षण किया, जिसमें 42 निराश्रित बच्चे निवासित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा दिव्यांगजनों को भी समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए अनेको योजनाएं व पेंशन आदि संचालित कर उनके उत्थान का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल मनोज साहू ने बताया कि नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय रुपये 894.22 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। यह कार्य जनवरी 2020 में प्रारंभ हुआ था। उन्होंने बताया कि 3050 वर्ग मीटर में बनाये जा रहे 50 बच्चों के हास्टल, विद्यालय व अन्य कार्य दिसंबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होने बताया कि अब तक लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल मनोज साहू ने बताया कि नवीन मानसिक मंदित आश्रयगृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (आवासीय) रुपये 799.81 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य जुलाई 2020 में प्रारंभ हुआ तथा इसको जून 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि करीब 2300 वर्ग मीटर में 50 बच्चों का एक हास्टल, एक प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जा रहा है साथ ही टाईप-1, टाईप-2, टाईप-3 व टाईप 4 के मिलाकर 7 आवास भी बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि लगभग 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड प्रत्युष सिंह ने बताया कि ग्राम सैनी में निर्माणाधीन राजकीय कन्या इंटर कालेज कक्षा 6 से 12 तक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इसकी कुल लागत रुपये 611.26 लाख है। यह कार्य मार्च 2017 से प्रारंभ हुआ तथा इसको मार्च 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि 5500 वर्ग मीटर क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कालेज दो ब्लॉको में बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक शासन से रुपये 521.05 लाख प्राप्त
हुये है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img