Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

थानाभवन सीएचसी को उत्तम शुगर मिल ग्रुप ने दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से बहुत लोग मर गए।जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से क़स्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में उत्तम ग्रुप शुगर मिल की ओर से 20 घन मीटर और 30 लाख रुपये की लागत का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 बेड के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की घोषणा की थी।जिसको लेकर मंगलवार को उत्तम शुगर मिल ग्रुप के अधिकारी सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट में प्रयोग होने वाले उपकरण लेकर पहुंचें।

उत्तम शुगर मिल ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के उपरांत लोगों को ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल सकी थी।जिससे प्रदेश में काफी संख्या में मौतें हुई थी। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से सीएचसी थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है ताकि संभावित तीसरी कोरोना संक्रमण लहर में ऑक्सीजन की कमी न रह सके।

इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रवि पालीवाल, डीजीएम केन उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी संजीव कुमार, वरिष्ठ गन्ना अधिकारी पवन जैन, प्रबंधक मानव संसाधन संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img