Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

दिव्यांगजनों को मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल का तोहफा

  • गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने वितरित की 50 ट्राई साइकिल

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: शुक्रवार को नगर पंचायत थानाभवन में मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री ने हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हमेशा हर वर्ग के लोगों के लिए काम करती रहेगी।

योगी सरकार ने व केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों को भी आम व्यक्ति की तरह ही समानता का दर्जा देकर उनके लिए भी योजना लागू करने का काम किया है। गन्न मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैरा ओलंपिक में खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम करते हैं, उससे यह संदेश जाता है कि वह किस तरह से दिव्यांग जनों के हितों को लेकर भी संवेदनशील हैं।

उन्होंने कहा कि यह आपके जीवन को थोड़ा सा सरल बनाने में योगदान तो जरूर करेगा। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांग जनों से निजी तौर पर बात की और उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। साथ ही, कहा कि जो पात्र व्यक्ति अभी छूट गए हैं वह भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

पात्र व्यक्ति को सरकार जरूर मोटरराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने का काम करेगी। अंत में दिव्यांगजनों को उनकी मोटर प्राइस साइकिल पर हेलमेट के साथ मोटर ट्राई साइकिल को चलाने एवं चार्ज करने और रखरखाव की जानकारी दी गई।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 42000 रुपये की लागत से तैयार मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट 59 दिव्यांगजनों जो आवेदन कर चयनित हुए है। 42 हजार रुपये में 25000 रुपये केंद्र सरकार तथा एवं 17000 रुपये विधायक निधि से यह मोटर ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img