- एमडी कालेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर में राष्टीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिन कादरपुर जसवंत उर्फ तिवड़ी मे प्रथम इकाई, घेर रामबाग मे द्वितीय इकाई तथा गोकलपुर की चुंगी में तृतीय इकाई ने साक्षरता दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।

राष्टीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की खुशबू, प्राची, नंदिनी, हरमनदीप, रेनु, मोनिका आदि छात्राओ ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। द्वितीय इकाई के छात्र अभिनव, रितिक, शगुन, कमल आदि ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
तृतीय इकाई के छात्र- छात्राओं ने ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरान शिविर में राष्टीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शफक रिजवी, प्राची त्यागी अमित चिकारा ने अपनी-अपनी इकाई का सफल निर्देशन किया व अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रीति सेतिया, जितेंद्र विशनोई,सुरभि अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

