नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा रेट में गिरावट देखी गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। जिसमें चांदी के रेट 70 हजार रुपये और सोने के 58 हजार रुपये हैं।

चांदी की चमक फीकी, सोना भी हुआ सस्ता

मिली जानकारी के अनुसार, चांदी का बेंचमार्क सितंबर अनुबंध यानि कॉन्ट्रैक्ट 39 रुपये की गिरावट के साथ 70,324 रुपये पर खुला है। जहां, चांदी ने 70,188 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया है।


