जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शताब्दी नगर सेक्टर—1 पॉकेट—ई में ग्लोबल बीएसएम स्कूल के सौजन्य से कॉलोनी में स्थित मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया।
जिसमें प्रधानाचार्य सारिका, पार्षद श्रीमती हिमांशी शर्मा, समाजसेवी पंकज शर्मा और दुर्गा सुमन त्यागी, पुष्पा देवी आदि भक्तों ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। श्रीराम कथा का प्रवचन पंडित राम चरित्र दुबे करेंगे। श्रीराम कथा सात दिन तक चलेगी।



