Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: मुख्य आरोपी पति विपिन मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए विवाहिता निक्की की बर्बर हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी और निक्की के पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सिरसा चौराहे के पास हुई इस मुठभेड़ में विपिन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार, विपिन को हिरासत में ले जाने के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उसे पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के कासना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसा गांव में 27 वर्षीय निक्की को दहेज के लिए बर्बरता से पीटने के बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया। यह पूरी घटना निक्की की बहन कंचन की आंखों के सामने हुई, जो मौके पर मौजूद थी और उसने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला

निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी दिसंबर 2016 में क्रमशः विपिन और उसके भाई रोहित भाटी से हुई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी में स्कॉर्पियो और अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल वाले 35 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

पीड़िता के पिता भिकारी सिंह ने बताया कि कई बार पंचायत कर सुलह कराई गई, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। दोनों बहनों को लगातार पीटा जाता था। पीड़ित परिवार ने एक और कार देकर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन दबाव और हिंसा बढ़ती रही।

हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात

कंचन ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया, देवर विपिन, पति रोहित, और ससुर सत्यवीर ने मिलकर निक्की की हत्या की साजिश रची। सास दया ने ज्वलनशील पदार्थ लाकर विपिन को दिया, जिसने निक्की पर डालकर आग लगा दी।

इस हमले में निक्की बुरी तरह झुलस गई थी। उसे फौरन फोर्टिस अस्पताल और फिर सफदरजंग ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोपी हैं पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया, ससुर सत्यवीर।

विपिन की गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी विपिन वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने दो दिन की तलाशी के बाद रविवार को सिरसा चौराहे के पास उसे ट्रैक किया। फरारी के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू में ले लिया।

न्याय की मांग

निक्की के परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img