Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

गुलदार ने पशुशाला में बंधे बछड़े को बनाया निवाला

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुशाला में बंधे गाय के एक बछड़े को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। गुलदार की आमद से किसानो व पशु पालकों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

थाना क्षेत्र के गांव टांडा साहुवाला निवासी रामस्वरूप पुत्र शौ सिंह की गांव में ही पशुशाला है जहाँ पर रामस्वरूप अपने पशुओं को रखता है। शुक्रवार की देर रात्रि घात लगाए बैठे गुलदार ने पशुशाला में बंद है गाय के एक बछड़े को अपना निवाला बना डाला देर रात्रि पशुशाला में किसी के न होने से गुलदार ने आराम से बैठ कर बछड़े को खाया जिस कारण गुलदार बछड़े के लगभग आधे शरीर को खा चुका था।

सवेरे पशुशाला पर पहुचने पर पता चला तो किसान के होश उड़ गए। बछड़े के मृत शरीर को देखकर पशु पालकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। गुलदार की आमद से किसान चिंतित है। ग्रामीणों की माने तो उन्होंने वन विभाग को सूचित कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img