- पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगा कार्यवाही की मांग की
- डीएम के निर्देश पर बीएसए ने नोटिस किया जारी, बीईओ को जांच
जनवाणी संवाददाता |
शामली: राजस्थान के जालौर में कक्षा दो के एक दलित छात्र इंद्र मेघवाल की शिक्षक की मटकी से पानी पीने पर बेरहमी से पिटाई की गई थी। बच्चे ने 23 दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये घटना राष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियों में रही। ये मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब शामली में एक अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र को शिक्षक ने पांच मिनट देरी से आने पर इतनी बेरहमी से पीटा की उसके दोनों पैर ही टूट गई।
कक्षा आठ का ये बच्चा अब चलने-फिर से मोहताज है। एक सप्ताह पूर्व की घटना में पीड़ित परिजन आज जिलाधिकारी से मिले और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण की जांच जहां खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है, वहीं आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
शामली शहर से सटा गांव मुंडेट कला है। ये गांव थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां भाजपा जिला कार्यालय से महज 300 मीटर की दूरी पर जय जवान जय किसान इंटर कालेज है। इस इंटर कालेज में गांव मुंडेट निवासी बबलू कश्यप पुत्र बिरम सिंह का बेटा कक्षा 6 वीं में पड़ता है। बीमारी के चलते देवल की प्लेट्सलेट कम हो गई थी। जिस पर परिजनों ने उसका उपचार पानीपत के अस्पताल में कराया था। बीमारी के चलते कुछ समय देवल स्कूल में नहीं जा पाया था। इससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई थी। ऐसे मामलों में शिक्षक और स्कूल स्टाफ की की सहानुभूति जहां देवल के प्रति नरम होनी चाहिए थी, वहीं हुआ उसके एकदम उलट जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

