जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर चांदपुर से धनोरा की ओर जा रहे शेरकोट के मोहल्ला अफगानान निवासी फरीद अहमद की बाइक में पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक चालक व उसकी पत्नी नरगिस तथा बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ लेजाया गया । जहां पर चिकित्सक ने फरीद अहमद को मृत घोषित कर दिया तथा उसकी पत्नी नरगिस व बच्चे की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

