Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

प्रभु यीशु के जन्म पर चारों ओर खुशियां ही खुशियां

  • चर्च परिसर के बाहर लगे मेले में पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
  • माता मरियम के आगे शीश नवाकर मांगी मन्नतें

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार को क्रिसमस-डे के अवसर पर सरधना के ऐतिहासिक चर्च में विशाल मेला लगाया गया। जिसमें दूरदराज से करीब एक लाख से अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया और चर्च की सुंदरता को निहारते हुए माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष शीश नवाकर मन्नतें भी मांगी।

09b

चर्च में सजी प्रभु येशु के जन्म को दर्शाने वाली चरनी आकर्षण का केंद्र रही। हालांकि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने के कारण चर्च प्रशासन को भीड़ संभालना भारी हो गया। देर शाम किसी तरह चर्च गेट बंद किया गया। इससे पूर्व चर्च में क्रिसमस के मौके पर सुबह के समय विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।

09c

रविवार को चर्च में सुबह साढ़े आठ बजे विशेष प्रार्थना हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मेले में सुबह से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। इस बार मेले में अनुमान से अधिक भीड़ देखने को मिली। मेले में दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, पंजाब, हरियाणा आदि दूरदराज से करीब एक लाख से अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे।

चर्च में लगी माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन के लिए चर्च के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हालांकि भीड़ को देखते हुए शाम के समय चर्च परिसर को बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने माता मरियम की तस्वीर के समक्ष शीश नवाते हुए मन्नतें मांगी।

09a

इसके अलावा श्रद्धालुओं ने चर्च की सुंदरता को निहारते हुए उसकी खूबसूरती को कैमरों भी खूबकैद किया। चर्च में बनाई गई सुंदर चरनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने माता मरियम के समक्ष कैंडल जलाकर प्रार्थना की। हालांकि पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं होने के कारण चर्च प्रशासन को भीड़ संभालने में काफी पसीना बहाना पड़ा।

पार्किंग के नाम पर हुई अवैध वसूली

चर्च परिसर के बाहर लगने वाले मेल का नगर पालिका ने कोई ठेका नहंी छोड़ा। इसके बाद कुछ लोगों ने दुकानदारों से अवैध वसूली की। इसके अलावा वाहन पार्किंग के नाम पर बाहर से आने वाले लोगों को खूब लूटा गया। कुछ लोगों ने बीआरसी परिसर को पार्किंग स्थल बनाकर वसूली की।

मेले में मनचलों ने जमकर मचाया उत्पात

रविवार को क्रिसमस के अवसर पर चर्च में लगने वाले मेले में दूर-दराज से भारी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में लोगों ने जमकर मस्ती की। मगर युवतियों और महिलाओं को मनचलों का शिकार होना पड़Þा। मनचलों ने मेले में जमकर उत्पात मचाया। मेले में आई एक युवती चर्च परिसर के बाहर घूम रही थी।

इस दौरान एक मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ ले गई। इसके अलावा चर्च परिसर में भी छेड़खानी को लेकर कई बार हंगामे की स्थिति बनी रही।

बदइंतजामी ने बिगाड़ा खेल

क्रिसमस पर चर्च के बाहर इतना बड़ा मेला तो लग गया। मगर व्यवस्था के नाम पर कुछ नजर नहीं आया। छोटे-बड़े सभी वाहन चर्च तक पहुंच रहे थे। सड़कों पर कोई बैरिकेडिंग या चेक प्वाइंट नहीं बनाया गया। जिसके चलते भीड़ से हालात अधिक खराब रहे। हालांकि मामला बिगड़ने पर दोपहर को तहसील तिराहे पर पुलिस पिकेट तैनात की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img