Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान में ‘खुशियां ही खुशियां’, चीन ने कसा तंज, पढ़िए भाजपा के इस हाल पर क्या कह रही दुनियाभर की मीडिया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है। जिसने आसानी से 272 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। जबकि भाजपा अपने दम पर 370 सीटें और अपने सहयोगियों के साथ 400 से अधिक सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पीएम बनने की प्रबल संभावना है। इस चुनाव के नतीजे को लेकर विदेशी मीडिया ने रोचक रिएक्शन दिए है।

आपको बता दें कि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने से सबसे ज्यादा खुशी तो पाकिस्तान है। यहां के कई इलाकों में जश्न का माहौल है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सीधे तंज कसा जा रहा है कि हिंदुओं ने मोदी सरकार की लोटिया डुबो दी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि भारत के हिंदुओं पर कोई दल भरोसा नहीं करती क्योंकि इन्हें विकास से नहीं मतलब इन्हें अपने जातिवादी समीकरण से मतलब है।

इतना ही नहीं पाकिस्तान और चीन की मीडिया में तंज और खुशियां तो देखी ही जा रही हैं मगर, अमेरिकी मीडिया ने इस पर अपनी संतुलित राय रखी है।

पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ की बेवसाइट पर भारत के चुनाव को बड़ी कवरेज दी गई है। उसके एक लेख में कहा गया कि भारत में वोटों की गिनती में पीएम मोदी का गठबंधन आश्चर्यजनक रूप से मामूली अंतर से जीता है। भाजपा की अयोध्या में ही हार हो गई, जहां राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था।

वहीं राहुल गांधी के बयान को प्रमुखता दी गई है कि मतदाताओं ने भाजपा को दंड दिया है। डॉन ने यह भी कहा कि मोदी के हिंदू राष्ट्रवादियों की तीसरी बार जीत से भारत के मुसलमानों में डर फिर बढ़ेगा। वहीं एक लेख में विस्तार से बताया गया कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दुनिया के लिए क्या मतलब है।

वहीं चीन के ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा कि मोदी के गठबंधन की मामूली अंतर से जीत हुई है। अब आर्थिक सुधार उनके तीसरे कार्यकाल में एक कठिन मिशन बन जाएगा। चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा कि हालांकि अब मोदी की चीनी विनिर्माण के साथ प्रतिस्पर्धा करने और भारत के कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने की महत्वाकांक्षा को पूरा करना मुश्किल होगा। जबकि ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने कहा कि नतीजों से बीजेपी के लिए समर्थन घटा है। जिसने दशकों में सबसे असरदार भारतीय राजनेता मोदी की अजेय होने की इमेज को नुकसान पहुंचाया है।

‘द गार्जियन’ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता में तीसरी बार आने के लिए तैयार दिख रहे हैं। मगर चुनाव नतीजों से पता चला है कि उसने शानदार जीत हासिल नहीं की है। विपक्षी गठबंधन उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन करता दिखाई दिया। वहीं ‘टाइम्स’ ने लिखा कि पीएम मोदी के खराब प्रदर्शन के राजनीतिक नतीजे होंगे। कम से कम, भाजपा को अपने मौजूदा बहुदलीय गठबंधन के छोटे सदस्यों पर अधिक निर्भर रहना होगा।

उनमें से दो मोदी के ‘हिंदू-फर्स्ट’ एजेंडे का समर्थन नहीं करते हैं। वहीं ‘अल जजीरा’ ने लिखा कि पीएम मोदी की भाजपा ने भारत में चुनाव में बहुमत खो दिया है। उसे सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की जरूरत है। एग्जिट पोल को धता बताते हुए विपक्षी दलों ने महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा को चौंका दिया, जिससे भारत का राजनीतिक नजारा बदल गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img