- सभी मरीजों की कोविड-19 जांच भी की गयी
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले का भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ फैज हैदर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की देख रेख में टीकाकरण, गर्भवती की जांच, खून की जांच की गयी।

मेले में दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक, पुरुष चिकित्सक व महिला चिकित्सक ने पंजीकृत मरीजों को चिकित्सा प्रदान की और निःशुल्क दवाईयां वितरित की। मेले में सभी मरीजों की कोविड-19 जांच भी की गई। मेले में डॉ फैज हैदर, डॉक्टर कोनैन अली, डॉक्टर गौरव, डॉक्टर अखिलेश वर्मा, फार्मासिस्ट बृजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कौशिक, एलटी विजय कुमार, रवि, स्टाफ नर्स पूर्णिमा चौधरी, नृपेंद्र चौधरी, मोहम्मद सालिम, अभिषेक त्यागी, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, आदि रहे।
मेले के दौरान विजन कॉलेज नजीबाबाद के फार्मेसी के छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा। जिसमें मुख्य रुप से मोहम्मद मुजम्मिल, जुबेर आजम, विकेश कुमार, इफरा फातिमा, अरूष्मा, रिजवा, आलिया, आफरीन, गुलनाज, तनु प्रिया, सोफिया आदि रहे।

