जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को नितिन गडकरी ने राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
https://x.com/ANI/status/1800736298484793733
इस दौरान नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, “मोदी 3.0 में मुझे यह भूमिका फिर से सौंपने के लिए पीएम मोदी का हार्दिक आभार। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत त्वरित गति से विश्व स्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होगा।

