- लूट और हत्याओं के खुलासे पर की सराहना
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: हिंदू युवा वाहिनी शामली ने जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को फूलो का गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया। वाहिनी ने जनपद में पेट्रोल पंप पर हुई लूट और हत्याओं के खुलासे कर अपराधियों को जेल के सींखचों में पहुंचाने पर उनकी टीम की सराहना की।
मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे और नगर पालिका परिषद के सभासद व भाजपा नेता पंकज गुप्ता के नेतृत्व में वाहिनी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय भैंसवाल रोड पर पहुंचकर एसपी सुकीर्ति माधव का स्वागत किया।
भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने कहा ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगती है और व्यापारी वर्ग के साथ आम जन मानस पर चोरी की घटनाओं से बहुत ही आर्थिक चोट पहुंचती है। उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने खंद्रावली में हुए डबल मर्डर, झिंझाना क्षेत्र में हुई हत्या और पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटनाओं का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजने पर पुलिस अधीक्षक व उनकी टीम की सराहना की।
इस मौके पर जिला संयोजक रविंदर कालखंडे, जिला प्रभारी बिट्टू सिंह, नगर प्रभारी पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, प्रदीप, महेश गोयल, सुधीर राणा, अनुराग गोयल, प्रदीप निर्वाल, सुधीर राणा, अनुराग गोयल, प्रदीप निर्वाल, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।

