- होम्योपैथी के जन्मदाता डा. काउट सीजर मैरी का जन्म दिन मनाया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने होम्योपैथी के जन्मदाता डा. काउट सीजर मैरी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. जुनैद अंसारी ने कहा कि भारत में आज लोग होम्योपैथी की चिकित्सा को समझने लगे है और लोगों में इस प्रणाली के प्रति जागरूकता
आई है।
सोमवार को ग्राम समीपुर स्थित एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. दिले रजा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में होम्योपैथी के चिकित्सक डा. राजेपल सिंह द्वारा डॉ काउट मैरी के चित्र पर पुष्पजलि अर्पित की। एसोसिएशन के जोनल कोर्डिनेटर डा. जुनैद अंसारी ने कहा कि आज से 160 साल पहले इटली के डा. काउट सीजर मैरी ने पौधों से ऐसी दवाईयां तैयार करने की पद्धति प्रचलित की जो इलेक्ट्रो होम्योपैथी के नाम से दुनिया भर में मशहूर हो गई। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति विश्व की 9वीं तथा भारत की 5वीं चिकित्सा पद्धति है।भारत में लगभग 100 वर्षो से होम्योपैथी की औषधिया प्रयोग कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.एहसान उस्मानी एवं संचालन डा. दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर डा. वजीर मलिक, डा. सुरेश ठाकुर, डा. उस्मान अली, पंकज कुमार, डा. शादाब अहमद, डा. यशोदा आदि मौजूद रहे।

