Tuesday, August 18, 2026
- Advertisement -

UP News: भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छिमका गांव के पास मजदूरों से भरे एक लोडिंग वाहन की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा ग्वालियर-भिंड मार्ग पर गोहद चौराहे के पास छिमका गांव के पास हुआ। पिकअप गाड़ी में सवार सभी मजदूर ग्वालियर से काम करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने सामने से पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एक घायल मजदूर ने बताया, “हम मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आ रहे थे और अपने घर जा रहे थे। एक ट्रक ने हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।” हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

जेएएच के ट्रॉमा सेंटर के कैज़ुअल्टी इंचार्ज ने बताया, “यह घटना आज भिंड जिले के छिमका गांव के पास हुई, जो गोहद चौराहा के नजदीक है। मजदूर एक पिकअप गाड़ी में जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक डंपर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई।”

डॉक्टर ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। बाकी तीन लोगों की मौत रास्ते में हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गोकशी की तैयारी कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुठभेड़ में घायल

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: गोकशी की तैयारी कर रहे चार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गर्मी और उमस से राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here