नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और फैंस को इसके एक-एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ऋतिक के पिता और प्रसिद्ध निर्देशक राकेश रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अंतरराष्ट्रीय रैपर जैक्सन वांग के साथ नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा
जैक्सन वांग इन दिनों भारत में हैं। 10 जून को भारत पहुंचे जैक्सन ने मुंबई में ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ समय बिताया। रोशन परिवार ने जैक्सन की खातिरदारी की और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कीं। इस तस्वीर में जैक्सन और ऋतिक काले कपड़ों में एक साथ नजर आए। राकेश ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जैक्सन आपका स्वागत है और भगवान भला करे।’
‘मैजिक मैन 2’ के प्रचार के लिए आए भारत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, के-पॉप स्टार जैक्सन वांग अपने नए एल्बम ‘मैजिक मैन 2’ के प्रचार के लिए भारत आए हैं। यह एल्बम 18 जुलाई को रिलीज होगा, जिसमें 11 गाने होंगे। ये गाने दुख और व्यक्तिगत विकास के चार अलग-अलग चरणों को दर्शाएंगे। यह एल्बम उनके 2022 के एल्बम मैजिक मैन का दूसरा हिस्सा है।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
तस्वीर शेयर होते ही जैक्सन और ऋतिक के प्रशंसकों ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक फैन ने लिखा, “जैक्सन को हर बार घर जैसा प्यार देने के लिए धन्यवाद।” एक और फैन ने लिखा, “जैक्सन का भारत में भी एक परिवार है।” एक और फैन ने लिखा, “यह वही मुलाकात है, जिसका हमें इंतजार था।”
अनु रंजन भी डिनर पार्टी में थीं मौजूद
रोशन परिवार की दोस्त अनु रंजन भी इस डिनर पार्टी में शामिल थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “यह पल यादगार है।” उनकी बेटी, अभिनेत्री अनुष्का रंजन ने कमेंट किया, “अपना बेस्ट जीवन जीए।

