Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पहलवान कॉलोनी में विवाहिता ने अवैध शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने विवाहिता के साथ कुकर्म कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेडिकल कराने के नाम पर मामले को रफा दफा करने कर प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता इंसाफ के लिए भटक रही है।

जिला गाजियाबाद के कस्बा लोनी की रहने वाली निवासी अजमेरी पुत्री वारी ने बताया विवाहिता की शादी 14 साल पहले पहलवान नगर निवासी महबूब पुत्र बाबूदीन के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया पति महबूब और नंदोई शहजादा शादी में दिए दहेज़ से खुश नहीं थे। विवाहिता के साथ आए दिन उत्पीड़न करने लगे थे। विवाहिता का आरोप है कि पति महबूब विवाहिता से गैर मर्द से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

विवाहिता के विरोध करने पर पति उसके साथ कुकर्म करने लगा। विवाहिता ने आगे बताया कि चार माह पहले पति महबूब, नंदोई शहजाद अयूब, सौतेला बेटा कासिम, सुऐब, शमशेर ने एक राय होकर विवाहिता के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता इधर-उधर इंसाफ के लिए भटक रही है। पीड़िता महिला ने टोनिका थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img