Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

मैं खुद को बड़े पर्दे का हीरो मानता हूं – जॉन अब्राहम

 

Senayvani 5


जॉन अब्राहम को हम बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर कह सकते हैं जो काबिल होते हुए भी अपने सुपर स्टारडम का अधिकतम उपयोग करने में नाकाम रहे हैं। वे आखिरी बार, पिछले साल, ‘सत्यमेव जयते’ के सीक्वल ‘सत्यमेव जयते 2’ में नजर आए थे। इस सीक्वल में इस बार उनके अपोजिट आयशा शर्मा के बजाए बेहद खूबसूरत दिव्य खोसला कुमार मेन लीड में नजर आईं। जॉन ट्रिपल रोल में थे जिसमें एक पॉलिटिशियन सत्या, दूसरा एक पुलिस आॅफिसर जय और तीसरे उन दोनों का पिता देशभक्त दादा साहब आजाद का रोल था।

ये तीनों ही किरदार जॉन ने बड़ी खूबसूरती के साथ निभाये लेकिन फिल्म को उसके पहले भाग की तरह आॅडियंस का अच्छा रिस्पॉंन्स नहीं मिल सका लेकिन ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन और दिव्य खासला कुमार की आॅन स्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने के बाद फिल्मकार मुकेश भट््ट इस जोड़ी के साथ एक फिल्म शुरू करने का मन बना चुके हैं। ‘सत्यमेव जयते 2’ के पहले भी जॉन की ‘मुंबई सागा’ नहीं चली थी। इसके बावजूद जॉन ने पिछले तीन सालों में अपनी फीस बढाते हुए तिगुनी कर दी है। मोहित सूरी की ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के लिए जॉन द्वारा 21 करोड़ लेने की बात सामने आई है। इसके पहले आदित्य चोपड़ा ‘पठान’ के लिए उन्हें 2० करोड़ की प्राइज पर साइन कर चुके हैं लेकिन वे साजिद खान की कॉमेडी बेस्ड फिल्म के लिए महज 18 करोड़ लेने के लिए तैयार हैं।

प्रस्तुत है जॉन अब्राहम के साथ बातचीत के मुख्य अंश:

आपने ‘सत्यमेव जयते 2’ में ट्रिपल रोल किए। वह आपके लिए कितना कठिन रहा ?

कठिन तो नहीं लेकिन एक फिल्म में तीन तरह का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण अवश्य रहा। पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाना आसान था। पॉलिशियां वाला किरदार निभाने में अवश्य थोड़ी कठिनाई हुई लेकिन उन दोनों के पिता का किरदार मेरा पसंदीदा था जिसे निभाने में मुझे खूब आनंद आया।

‘सत्यमेव जयते’ को जिस तरह से आॅडियंस का प्यार मिला उसके कारण मेकर उसका सीक्वल ‘सत्यमेव जयते 2’ बनाने के लिए प्रेरित हुए थे लेकिन इस बार मिली नाकामी के बावजूद खबर आ रही है कि मिलाप झावेरी इसके तीसरे पार्ट की तैयारियां शुरू कर चुके हैं?

दूसरी बार हमारा मकसद पहले वाली से अच्छी फिल्म बनाते हुए सभी का मनोरंजन करना था और हमें लगता है कि हम अपने मकसद में कामयाब भी रहे हैं। बदकिस्मती से जिस वक्त फिल्म को रिलीज किया गया, कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी थी जिसकी वजह से, इसकी रिलीज प्रभावित हुई लेकिन हम निराश नहीं हैं। एक बार फिर हम करप्शन के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी में हैं लेकिन इस बार जंग का अंदाज एकदम जुदा होगा।

आज फिल्म मेकर और बड़े से बड़ा एक्टर ‘ओटीटी’ को सिनेमा के विकल्प के रूप में देख रहा है जबकि आप इसके खिलाफ हैं?

मैं खुद को बड़े पर्दे का हीरो मानता हूं। मैं ओटीटी पर सब्सक्रिप्शन शुल्क के साथ खुद के आने की कल्पना भी नहीं कर सकता। मेरे लिए यह मुश्किल है। अगले 3 वर्ष के लिए मेरी सभी फिल्में बड़े पर्दे के लिए ही बनाई जा रही हैं।

इस साल आपकी ‘अटैक’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘पठान’ फिल्में आएंगी। इनके बारे में कुछ बताइये?

‘अटैक‘ 1 अगस्त को रिलीज होगी। इसे लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया है। यह जबर्दस्त देशभक्ति वाली एक्शन से भरपूर फिल्म है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को टी सिरीज और बालाजी टेली फिल्म्स ने बनाया है और मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। यह 8 जुलाई को आएगी।

‘पठान’ अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें मैं शाहरूख खान के अपोजिट एक टेरेरिस्ट का किरदार निभा रहा हूं।


janwani address 137

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img