Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अगर आप भी है मीठे के शौकीन, तो ट्राई करें काजू पिस्ता रोल बर्फी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है। जैसे की आप सभी जानते है की होली का त्यौहार आ रहा है, ऐसे में कुछ मीठा न हो तो फ्रेस्टिवल अधूरा सा लगता है। तो आज हम आपके लिए लेकर आये है एक भारतीय पारंपरिक मिठाई काजू पिस्ता रोल जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैँ। तो चलिए जानते है काजू पिस्ता रोल बनाने की आसान रेसिपी….

36 25

काजू पिस्ता रोल बनाने की सामग्री

  • काजू – 750 ग्राम
  • पिस्ता – 300 ग्राम,
  • चीनी – 800 ग्राम,
  • 5 ग्राम इलाइची पाउडर
  • देसी घी
  • चांदी का वर्क सजाने के लिए

काजू पिस्ता रोल बनाने की विधि

काजू पिस्ता रोल बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले काजू को भिगोकर अलग रख दें और पिस्ते के छिलके उतारकर दोनों को अलग-अलग पीसकर पेस्ट बना लें। इस काजू और पिस्ते के पेस्ट में मात्रा के हिसाब से 650 ग्राम चीनी काजू में और 150 ग्राम चीनी पिस्ता में मिला लें। किसी कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर तब तक भूनें जब तक कि चीनी गल ना जाए।

37 23

यही काम पिस्ता के साथ भी करें। जिसके बाद दोनों मिश्रणों में इलायची पाउडर मिलाएं। अब किसी समान तली वाले बर्तन में काजू का पेस्ट फैलाकर उसके ऊपर पिस्ता की पतली सी शीट फैलाएं। दोनों को साथ में रोल कर काट लें। अब इनके ऊपर चांदी के वर्क को लगाकर सजाएं। लीजिए तैयार है आपका काजू पिस्ता रोल बर्फी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img