Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शारदा रोड पर तीन मंजिल बना दिया अवैध कॉम्प्लेक्स

  • शिकायत के बाद एमडीए इंजीनियरों ने शिकायत को जांच पड़ताल के नाम पर ठंडे बस्ते में डाला
  • कंकरखेड़ा रोड पर एमडीए ने की बिल्डिंग सील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शारदा रोड पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इस बिल्डिंग का मानचित्र आवासीय में स्वीकृत है, मगर व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत प्राधिकरण उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी को की गई, लेकिन बावजूद इसके निर्माण पर रोक नहीं लगी।

एमडीए इंजीनियरों ने शिकायत को जांच पड़ताल के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शारदा रोड पर पहले भी कई निर्माणों की शिकायत हुई है। यहां पर आवासीय क्षेत्र है, लेकिन ज्यादातर कॉम्प्लेक्स बने हुए हैं। इन पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

इसके अलावा हापुड़ रोड चौराहे से जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी तक अवैध निर्माण की बाढ़ है। इसकी शिकायत भी एमडीए उपाध्यक्ष से की गई, मगर जेई इनमें से दो निर्माण भी सील नहीं कर पाई, जिसकी शिकायत अब कमिश्नर के पास पहुंची। कमिश्नर ने भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के एमडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिये है।

कंकरखेड़ा में लगाई सील

एमडीए के जोनल अधिकारी मनोज सिंह ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को कंकरखेड़ा में निर्मित एक बिल्डिंग स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। इसको मनोज सिंह ने टीम मौके पर ले जाकर बिल्डिंग पर सील लगा दी है। कई निर्माणाधीन बिल्डिंग को नोटिस दिये गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img