Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

नगर पंचायत मौन, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण

  • नोटिस थमा कर ली जाती है कार्य की इतिश्री, शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: नगर पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कस्बे में सरकारी भूमि पर खुलेआम अतिक्रमण हो रहा है। सत्ता के दबाव के चलते जानकारी के बाद भी नगर पंचायत अधिकारी मौन है। करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे कर लिए जाते हैं और नगर पंचायत अधिकारी ठोस कार्रवाई की जगह अतिक्रमण करने वालों को नोटिस थमाकर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। ऐसे में नगर में खाली पड़ी करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि कब भूमाफियाओं की भेंट चढ़ जाए ये कह पाना मुश्किल नहीं नामुमकिन है।

बता दें कि नगर पंचायत अधिकारियों की अनदेखी के कारण कस्बे में अवैध निर्माण करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के बाद भी नगर पंचायत अधिकारी इन पर उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कस्बे में कई मामले ऐसे हैं। जिन्होंने सरकारी जमीन पर ही निर्माण खड़े कर दिए हैं। कस्बे के जागरूक लोगों ने नगर पंचायत से लेकर तहसील दिवस तक अतिक्रमण करने वाले भूमाफियाओं की शिकायत की, लेकिन सत्ता के दबाव के चलते नगर पंचायत के कानों पर जूं नहीं रेंगी।

19 11

सरकारी संपत्ति को कब्जा कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है कई जगहों पर नियम विरुद्ध निर्माण हो रहे हैं। जिन्हें नगर पंचायत अधिकारी समय रहते नहीं रुकवा रहे हैं और वह निर्माण धीरे-धीरे पूर्ण हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बे की सिविल लाइन में देखा गया है, नियम विरुद्ध पूर्ण किया जा रहा है।

कस्बे में नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्रों में जगह-जगह नियम विरुद्ध और बिना अनुमति निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। ऐसे कार्यों को रोकने में नगर पंचायत के अधिकारी कोई तत्परता नहीं दिखा रहे हैं। इन पर कोई ठोस कार्रवाई होने के नाम पर महज नोटिस देकर लीपापोती हो रही है।

20 9

मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण की हुई थी शिकायत

लगभग दो सप्ताह पूर्व मुख्य मार्ग पर भूमाफियाओं ने करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया। कस्बे के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत नगर पंचायत में की, लेकिन सत्ता के दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई कार्रवाई ना होने से क्षुब्ध व्यक्ति ने लगभग एक सप्ताह पूर्व तहसील दिवस में भी अवैध निर्माण की शिकायत की, लेकिन नगर पंचायत अधिकारियों के कान पर अभी तक जूं नहीं चली।

महज नोटिस और हो गई अवैध निर्माण पर कार्रवाई

पिछले कई सालों में नगर पंचायत पर बने सत्ता दबाव के चलते हस्तिनापुर में करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जे की है। लोगों ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों तक से की, लेकिन नगर पंचायत अधिकारियों ने भूमाफियाओं को महज नोटिस थमा इतिश्री कर ली ऐसे में सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण कब रुकेंगे कह पाना मुश्किल है। वहीं, इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि नियम विरुद्ध निर्माण होने की सूचना उन्हें मिली है। मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नोटिस देकर निर्माण कार्य को रुकवाया गया है। जांचकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Shamli News: आईटीआई छात्र की संदिग्ध मौत, खेत में बंद कुएं से मिला शव

जनवाणी संवाददाता | चौसाना: चौसाना में खेत में बने बंद...
spot_imgspot_img