Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

खतरे में इमरान खान की कुर्सी!, अब अविश्वास प्रस्ताव की औपचारिकता शेष

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान की करीब चार साल पुरानी इमरान खान की सरकार की विदाई तय हो गई है। इसके साथ ही देश में सियासी संकट और गहरा सकता है। पीएम इमरान खान नीत पीटीआई के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट- पाकिस्तान (MQM-P) ने भी नाता तोड़ लिया है। उसने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में विपक्ष का साथ देने का एलान किया है।

एमक्यूएम-पी द्वारा इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का साथ छोड़ना बड़ा झटका है, क्योंकि उनके समर्थक दलों व सांसदों की संख्या लगातार घट रही है। उनकी सरकार अल्पमत में आ चुकी है। जियो टीवी के अनुसार इमरान सरकार पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में बहुमत खो चुकी है, भले ही पाक नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान तीन अप्रैल को होने वाला है और इसके बाद औपचारिक पतन होगा।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कुल सदस्य संख्या 342 है। बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। इमरान नीत पीटीआई गठबंधन के पास 179 सदस्य थे, लेकिन MQM-P द्वारा साथ छोड़ने से उसके पास 164 सदस्य रह गए हैं। दूसरी ओर विपक्ष की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। इमरान के 24 सांसद बागी बताए जा रहे हैं, अब यदि वे अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन नहीं करें तो भी सरकार गिर जाएगी।

एमक्यूएम-पी ने विपक्ष को समर्थन देने का फैसला तब किया जब दोनों पक्षों ने कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब द्वारा तैयार किए गए एक मसौदे पर हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हस्ताक्षर करने वालों में नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी भी शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img