- हजरत इमाम महमूद सब्जवारी की दरगाह पर 856वां उर्स
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: दरगाह ए इमाम साहब पर चल रहे सालाना उर्स (मेले) में रविवार की रात को मुशायरे का आयोजन किया गया। जिससे दूसरे जनपदों और राज्यों करीब दो दर्जन शायरों ने अपने कलाम व गजलों से लोगों को गदगद कर दिया। देर रात तक मुशायरा चलता रहा।
झिंझाना कस्बे में स्थित हजरत इमाम महमूद नसीरुद्दीन सब्जवारी की दरगाह पर हर साल मेला लगता है। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना के चलते यहां मेला नहीं लग रहा था। इस साल चल रहे 856वें उर्स मेले में रविवार की रात को मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने फीता काटकर व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने शमां रोशन कर किया। दूर दराज एवं अन्य राज्यों से आये शायरों ने अपने शायर व गजलों से जहां एक दूसरे की वाहवाही लूटी वहीं लग उनका कलाम सुनकर गदगद हो गए। देर रात तक सैंकड़ों लोगों की भीड़ मुशायरे में कंधे से कंधा मिलाकर सटकर बैठी रही और शायरों का कलाम सुनती रही थी।
इस मौके पर विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन, चेयरमेन नौशाद ठेकेदार, आशीष मित्तल, राकेश गोयल सहित दर्जनों सम्मानित लोग मौजूद रहे। वहीं दरगाह एवं मेला कमेटी से अमजद अल्वी, सफदर अल्वी, बाबर हुसैन का विशेष सहयोग रहा।

