- कैराना के तीतरवाड़ा और सहपत में बैठकों का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: विद्युत विभाग के खिलाफ आगामी चार सितंबर प्रस्तावित महापंचायत के लिए गुर्जर बिरादरी बाहुल्य गांवों में बैठकों का दौर चल रहा है। बैठकों में महापंचायत में अधिक से अधिक भीड़ जुटने का आह्वान किया गया है।
सोमवार को क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा व सहपत आदि गांवों में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि पिछले दिनों गांव शेखूपुरा के लोगों पर विद्युत विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोप है कि विभाग की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी को लेकर आगामी चार सितंबर को कंडेला में चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कालेज के मैदान में महापंचायत होनी है। इस दौरान विद्युत विभाग के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग को लेकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश जगनपुर, पूर्व प्रधान रामबीर कंडेला, पूर्व प्रधान विलियम शेखूपुरा, पूर्व प्रधान शीशपाल हिंगोखेड़ी आदि मौजूद रहे।

