Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

Asian Games में भारत ने क्रिकेट का GOLD भी जीता, रच दिया इत‍िहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। शनिवार (सात अक्तूबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को चैंपियन घोषित किया गया। टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। भारतीय पुरुष टीम को पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण मिला है। वहीं, अफगानिस्तान को लगातार तीसरा रजत मिला है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पर कब्जा किया।

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में इत‍िहास रच दिया है। टीम इंडिया ने एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल हास‍िल किया है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय कप्तान ने जीता था टॉस

मैच में भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मैच रोके जाने के समय अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका।

भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने उतरी थी। उसने नेपाल को 23 रन से हराया था। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नौ विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की बात करें तो उसने क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका को परास्त किया था। उसके बाद एक और उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। हालांकि, फाइनल में उसे ऐसा करने का मौका नहीं मिला।

ऐसी रही अफगानिस्तान की पारी

अफगानिस्तान की पारी की बात करें तो शाहिदुल्लाह कमाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए। कप्तान गुलबदीन नईब 27 रन बनाकर नाबाद रहे। अफसर जजई ने 15 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जुबैद अकबरी पांच और मोहम्मद शहजाद चार रन बनाकर आउट हुए। नूर अली जादरान और करीम जनात ने एक-एक रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, शाहबाज नदीम और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।

पहली बार एशियाई खेलों में उतरी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पहली बार एशियाड में हिस्सा लेने उतरी थी। उसने पहली बार में ही इतिहास रच दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 2010 में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और 2014 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर स्वर्ण जीता था। अफगानिस्तान की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची और उसे तीसरे रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img