Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

भारतीय किसान यूनियन भानू ने कृषि कानून वापस लेने की मांग की

  • भाकियू भानु की बैठक में समस्याओं पर हुयी चर्चा
  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा किसानों ने ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम अपनी विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

गुरुवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। महंगाई को ध्यान रखते हुए सरकार को जल्द उचित गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए।

जिससे किसान की स्थिति सुदृढ़ हो सके। किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार को बढ़ी हुयी बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। कोविड-19 को देखते हुए किसानों का समस्त ऋण माफ किया जाना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को दस हजार रुपए मासिक पेंशन दी जानी चाहिए। सभी किसानों को बीज व कृषि यंत्रों पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जानी चाहिए।

चौधरी अनिल कुमार की अध्यक्षता व बाबूराम भारती के संचालन में हुयी बैठक में किसानों ने दिल्ली बार्डर पर जारी किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। उधर चौधरी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा।

जिसमें कहा गया कि किसानों का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराया जाए, 60 वर्ष से अधिक के किसानों व मजदूरों को दस हजार रुपए मासिक पेंशन, गरीब महिलाओं को पांच हजार रुपए मासिक दिए जाए। बेरोजगारों को रोजगार मुहैय्या कराए जाएं।

अकाल मृत्यु होने पर पुलिसकर्मी के आश्रितों को पांच करोड़ रुपए, सेना के जवानों के आश्रितों को दस करोड़ रुपए तथा किसान व मजदूर के आश्रितों को एक करोड़ रुपए दिए जाने चाहिए। ज्ञापन में ग्राम खैरुल्लापुर से पुरनपुर तक सड़क का निर्माण कराए जाने, माता काली के मंदिर से दोयज वाली के बाग खैरुल्लापुर तक पक्का तटबंध तथा जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।

इस अवसर पर अंकित मलिक एड., सुलेखा, आशा पाल, सिमरन कौर, संतोष, समर सिंह, राम सिंह, दीपक सैनी, भुनेश्वर, असलम, वीरभान, दुष्यंत कुमार, जबर सिंह, दिनेश कुमार, लोकेन्द्र सिंह, नंदराम सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img