Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भारतीय टीम ने किया अभ्यास 

सिडनी, भाषा: भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया दौरे पर पहले एकदिवसीय सीरीज में भाग लेना है लेकिन कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने अगले महीने होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार को लाल और गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच की तरह अभ्यास किया।

इस अभ्यास सत्र में एकदिवसीय, टी-20 और टेस्ट टीम में शामिल सभी शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हिस्सा लिया। कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर अभ्यास कर रहे है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट (अभ्यास) सत्र पसंद है। कोहली 17 दिसंबर से एडीलेड में खेले जाने वाले शुरूआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे। वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह क्षेत्ररक्षण और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया। ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से आईपीएल में व्यस्त थे ऐसे में उन्होंने सफेद गेंद से अभ्यास करने की जगह टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली लाल और गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए हुए देखा गया। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी गुलाबी गेंद का सामना कर रहे थे जिससे यह संकेत मिलता है कि पहले टेस्ट के लिए अंतिम 11 में उनकी दावेदारी होगी। बीसीसीआई ने भी एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें शमी और सिराज अलग-अलग बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिख रहे है। बीसीसीआई ने इस वीडियो के साथ लिखा कि गुरु और उनका शिष्य। जब मोहम्मद शमी और सिराज ने भारतीय टीम के नेट्स (अभ्यास) पर एक साथ गेंदबाजी की। तेज और सटीक। इससे पहले सोमवार को आॅस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों का अभ्यस्त होने के लिए खिलाड़ियों को टेनिस गेंद से अभ्यास करते देखा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img