Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी स्वंय सेवकों को दी

  • मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट द्वारा सात दिवसीय शिविर का किया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट द्वारा राष्टीय सेवा योजना छात्र इकाई के सात दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम शकरपुरी में किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा.मोहित बंसल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं सेवकों ने राष्टीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से किया। राष्टीय सेवा योजना के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्रबंधक साईम राजा रहे। कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर में आए सभी अतिथियो का स्वागत किया और शिविर की रूपरेखा और राष्टीय सेवा योजना की विस्तृत जानकारी स्वंयसेवकों को दी।

शिविर का प्रथम दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर में मोहम्मद शाकिर मोहम्मद आरिफ, हिफजान, मिन्हाज, हिमांशु आदि स्वंय सेवक ने प्राथमिक विद्यालय की साफ-सफाई की। शिविर में महाविद्यालय के प्रवक्ता निखिल भटनागर, डा. शमशाद हुसैन, दानिश परवेज, मोहम्मद शाकिर आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img