जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: गौतमबुद्धनगर के नोयडा में चल रही स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राईफल एसोशियेशन जौहड़ी की तीन महिला शूटरों ने उम्दा प्रदर्शन कर तीन रजत सहित पांच पदक जीते है।
नोयडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 फरवरी से शुरू हुई 5 मार्च तक चलने वाली 43 वी यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राईफल एसोसिऐशन जौहड़ी व सांई कोच नीतू श्योराण, डोली जाटव, अप्सरा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में एक एक रजत पदक जीता है।
इसके अलावा डोली जाटव ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक व जूनियर महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता है। मंगलवार को जौहड़ी रेंज पर संस्थापक डॉ राजपाल सिंह, सोहन प्रधान, राजेन्द्रपाल सिंह ने विजेता महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।

