Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Ghaziabad News: अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी मासूम आकाश की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्पॉट सिटी फॉरेस्ट में मंगलवार की शाम गला घोंटकर की गई आठ वर्षीय मासूम बच्चे आकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी महेश गुप्ता निवासी ज्वालापुर जनपद रामपुर को मुठभेड़ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ है। हत्यारोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस के अलावा उसकी निशानदेही पर राजनगर एक्सटेंशन में छुपाई गई बच्चे की साइकिल बरामद की है।

पुलिस की मानें तो पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि उसके बच्चे आकाश की मां से अवैध संबंध थे। जिसमें बच्चा बाधक बन रहा था। इसी के चलते उसे बहकाकर साइकिल चलाने के बहाने घर से ले जाया गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखने के अलावा हत्याकांड को सुलझाने में मुखबिर तंत्र की मदद ली गई और उसे सफलता मिल गई। पुलिस ने जब हत्यारोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें वह घायल हो गया और इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

बता दे कि नंदग्राम थाना क्षेत्र के नंदग्राम में ललिता नामक महिला किराए पर रहती है। उसकी दो बेटी है और एक आठ साल का बेटा आकाश था, जो नंदग्राम में ही स्थित एक स्कूल का कक्षा तीन का छात्र था। ललिता के पति का देहांत हो चुका है। वह मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार का पालन पोषण कर रही है।

मंगलवार की शाम आकाश घर से साइकिल चलाने के लिए निकला था, लेकिन जब वह देर तक वापस लौट कर नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इस पर उसे तलाश किया गया, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। बुधवार की सुबह आकाश का शव पिकनिक स्पॉट सिटी फॉरेस्ट से बरामद हुआ था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img